Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विजय दशमी को लेकर महिलाओं ने की सिंदूर खेला, घट को की गई विसर्जित

10/12/2024 2:16:10 PM IST

7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :  विजय दशमी को लेकर जामताड़ा के  दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में महिलाओ ने मां के साथ सिन्दूर खेल अंतिम विदाई दी और साथ ही माँ दुर्गा की कलश का विसर्जन की गई। हम आपको बता दे कि सिंदूर दान और सिंदूर खेला दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिंदूर खेला विजयादशमी के दिन महिलाए माँ को सिन्दूर लगा एक दूसरे महिला को सिन्दूर लगा सिन्दूर खेल खेलती है। इस दिन विवाहित महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाती हैं और एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। यह स्त्री शक्ति का प्रतीक है, समृद्धि, खुशी और नई शुरुआत की शुरुआत माना जाता है। यह सिन्दूर खेला विवादों को सुलझाने और शांति को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है। साथ ही समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त और सम्मानित करने का प्रतीक भी माना जाता है। यह सामाजिक एकता और आनंद की भावना को दर्शाता है, सिंदूर खेला दुर्गा पूजा की समृद्ध परंपराओं से जुड़ा हुआ है। सिंदूर खेला के बाद भक्तों के द्वारा पूरे ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए माँ दुर्गे की अंतीम विदाई दी। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव कि लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट