Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में फैशन शो का आयोजन,बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया भी होंगी शामिल

10/15/2024 11:05:44 AM IST

7486
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna : बिहार में खादी सिल्क एवं हैंडलूम वस्त्र उद्योग वेस्टर्न के प्रचार-प्रसार और ख्याति दिलाने के लिए पटना में आगामी 16 अक्टूबर को ज्ञान भवन में कुटीर रन-वे सीजन-3 फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा,बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा,मिस टीन अर्थ इंडिया 2024 तनिष्क शर्मा समेत कई बॉलीवुड के नामी लोग इस फैशन शो में शामिल होंगे।
 
                                  विज्ञापन 
 
जबकि इस फैशन शो में शामिल होनेवाली मॉडल देश की बड़ी-बड़ी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वही सभी मॉडल हैंडलूम द्वारा बनाई गई वेस्टर्न परिधानों को पहनकर रैंप वॉक करेंगी। आपको बता दे कि इस फैशन शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खादी के वस्त्रों का प्रचार-प्रसार करना है। इस फैशन शो का आयोजन एसआर एडवेंचर द्वारा किया जा रहा है।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क