Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

102 के हड़ताल पर जाने से प्राइवेट एम्बुलेंस की चांदी,मरीज परेशान 

10/18/2024 1:50:49 PM IST

7389
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद जिले के तमाम अस्पतालों में आज से 102 एम्बुलेंस वाहन के चालकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण निजी एंबुलेंस चालकों की चांदी कट रही है। जानकारी के मुताबिक़ जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में तो प्राइवेट एंबुलेंस वाले मनमाने पैसे मरीजों से वसूल रहे हैं। जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीज एवं उसके परिजन 102 एंबुलेंस के हड़ताल पर चले जाने के कारण विवस होकर निजी एंबुलेंस कर मरीजों को पटना एवं अन्य जगहों पर ले जाने को मजबूर हैं। आपको बता दे कि सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष जहानाबाद जिला अंतर्गत 102 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा संबद्ध महासंघ गोप गुट/एक्टू के बैनर तले सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एंबुलेंस चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी दो सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
 
                                   विज्ञापन       
 
चालकों का कहना है कि हम लोगों को दशहरा जैसे पर्व में भी तीन माह का वेतन बकाया रहने के बावजूद एक माह का वेतन भी नहीं मिला,फिर भी सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्य स्थल पर कार्य करते रहे। इनके मांगों में जुलाई 2024 से अभी तक यानी 4 माह का वेतन बकाया है,जिसे अभिलंब भुगतान कराया जाए और नई एजेंसी के साथ सभी पुराने कर्मचारियों का एक साथ समायोजन किया जाए। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से पूर्व में भी वार्ता हुई थी, लेकिन अपने किए गए लिखित समझौता से डीपीएम मुकर गए। बाध्य होकर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो गए। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालकों का साफ तौर से कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट