Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जहानाबाद में डायरिया की कहर से तबाही जारी,कई उतरें मौत के घाट, कुछ हैं अभी भी बीमार
8/2/2025 3:45:32 PM IST
7478
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में डायरिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जानलेवा बीमारी से अभी भी कई लोग ग्रसित हैं और उनका इलाज सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में चल रही है। शनिवार को डायरिया पीडीत एक अधेड़ की मौत हो गई। हालांकि सदर अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है तब तक डायरिया से मौत कहना जल्दबाजी होगी लेकिन परिजनों का दावा है कि जिले के काको बाजार के रहने वाला सुरेंद्र पासवान की मौत डायरिया से हुई है पिछले दो-तीन दिनों से सुरेंद्र पासवान का इलाज काको के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुई तो जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया ।सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लगाकर डायरिया पीड़ित सुरेंद्र पासवान को पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान ही रास्ते में सुरेंद्र पासवान ने दम तोड़ दी। फिलहाल सदर अस्पताल जहानाबाद में सुरेंद्र पासवान को लाया गया है। मृतक सुरेंद्र पासवान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में मृतक सुरेंद्र पासवान के पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी का दो-तीन दिनों से दस्त हो रहा था इसके बाद काको के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां सलाइन चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था शुक्रवार को काको से जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया सदर अस्पताल जहानाबाद के चिकित्सा में उन्हें पटना रेफर कर दिया रास्ते में ही सुरेंद्र पासवान ने दम तोड़ दिया ।चिकित्सक का कहना है कि सुरेंद्र पासवान जब जहानाबाद सदर अस्पताल आए थे तो उनकी हालत ठीक नहीं थी जिसके कारण हम लोगों ने पटना रेफर किया था रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया है। काको बाजार में पिछले करीब 6 दिन से डायरिया का प्रकोप बढ़ा हुआ है अब तक दर्जनों लोग डायरिया के शिकार हो चुके हैं जिनका इलाज सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पताल में चल रहा है अब तक कई लोगों ने अपना जान भी गवा दिया है लेकिन सरकारी तौर पर किसी के मरने की पुष्टि नहीं हो सकी है। डायरिया पर काबू पाने के लिए शुक्रवार को सिविल सर्जन के पहल पर पटना से विशेष डॉक्टरों की टीम बुलाई गई थी पीड़ितों का सैंपल भी लिया गया था कुछ लोग डायरिया से ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
सदर अस्पताल में यूआईडी कार्ड बनवाने आए दिव्यांग का नहीं बना कार्ड ,शिविर में नहीं पहुंची महिला डॉक्टर , हुआ हंगामा ,फिर ....
#
सदर अस्पताल में अब आधुनिक दंत चिकित्सा की होंगी शुरुआत,महंगे निजी इलाज से मिलेगी राहत
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी