Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भा वि प की " भारत को जानो प्रतियोगिता " के माध्यम से स्कूली बच्चों ने की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन  
 

10/18/2024 1:50:49 PM IST

7398
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
Dhanbad  : भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद (भा वि प ) मुख्य शाखा, धनबाद की ओर से शुक्रवार को किया गया। जिसमें धनबाद के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में कराई गई, एक वरिष्ठ वर्ग एवं दूसरी कनिष्ठ वर्ग के बच्चों के लिए। सभी बच्चों को भारत में होने वाली घटनाएं, संस्कृति एवं भारत के इतिहास के विषय पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को भारत के विषय में संपूर्ण जानकारी देने का एक प्रयास है। यहां से दोनों वर्ग के बच्चे जीत कर प्रांत में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे ।वहां से जीत कर वह राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ । मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी ने मिलकर द्वीप प्रज्वलित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर प्रदर्शन पेश किये गए।  
प्रतियोगिता का परिणाम : 
कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान -डीनोबिली स्कूल, सीएमआरआई, द्वितीय स्थान - धनबाद पब्लिक स्कूल हीराक ब्रांच और तृतीय स्थान - डॉ जे के सिन्हा मेमोरियल आई स ल स्कूल, धनबाद को मिला।
वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान - डी नोबिली स्कूल, सीएमआरआई , दूसरा स्थान माउंटफोर्ड एकेडमी, आमाघाटा एवं तृतीय स्थान राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर को मिला।
इस अवसर पर अध्यक्ष सोमनाथ प्रूथी ने सबका अभिवादन किया एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। योगेंद्र तुलस्यान ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबोध पांडेय  रजिस्ट्रार आई आई टी, आईएसएम ने ऐसे कार्यक्रम को और बढ़ावा देने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं बच्चों को यथासंभव सहयोग देने का वचन दोहराया। डॉ सुनील कुमार आर एस एस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख ने बच्चों को विभिन्न उदाहरण देकर हर प्रकार की प्रतिभा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का संचालन किशन गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष एवं  पंकज कुमार, सचिव ने कराई एवं इसकी मतगणना साधना सूद एवं  दीपा तुलस्यान ने किया। उपाध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती , कोषाध्यक्ष पवित्र तुलस्यानऔर कार्यक्रम संयोजक  नितिन हरोदिया ने मंच का संचालन किया। संजय अग्रवाल   बी बी दत्ता एवं चेतन तुलस्यान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं विजेता टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क