Date: 12/08/2025 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
30 पर्यटक निकलेंगे गंगा विलास’ क्रूज से दुनिया के लंबे सफर पर
10/20/2024 11:16:39 AM IST
7433
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद निवासियों के लिए एक खुसखबरी है। गंगा में राष्ट्रीय जलमार्ग-एक (हल्दिया से प्रयागराज) के रास्ते कई देशों के 30 पर्यटक दिसंबर-जनवरी में दुनिया के सबसे लंबे सफर पर निकलेंगे। ये पर्यटक सितारा सुविधाओं से लैस ‘गंगा विलास’ क्रूज पर सवार होकर कोलकाता से रवाना होंगे। वहां से साहिबगंज होते हुए बनारस जाएंगे। फिर कोलकाता वापस लौटकर बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएंगे।इस यात्रा के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने रूट फाइनल कर दिया है। करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा के दौरान क्रूज 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा, इसमें तीन डेक और 18 सुईट उपलब्ध हैं। उक्त जानकारी कोयलांचल लाइव को उपलब्ध हुई है।
51 दिनों की यात्रा के लिए पर्यटकों को करीब साढ़े 25 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 24 घंटे के लिए 50 हजार रुपये (प्रति सूईट) किराया तय किया गया है। वर्ष 2023 में किराया 25 हजार रुपये (24 घंटे का) था लेकिन इस बार किराये में दोगुगी वृद्धि की गई है। बुकिंग फुल हो चुकी है। यात्रा कार्यक्रम में पटना, साहिबगंज, बनारस, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों के लिए विश्व धरोहर स्थल, राष्ट्रीय उद्यान और नदी घाटों को शामिल किया गया है। गंगा विलास क्रूज 12 मीटर चौड़ा और 62 मीटर लंबा है। यह क्रूज कोलकाता से बनारस के लिए एक अक्टूबर को निकल चुका है। 24 अक्टूबर तक बनारस पहुंचेगा। क्रूज में आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल 14 पर्यटक सवार हैं। तीन दिन घूमने-फिरने के बाद पर्यटक 27 अक्टूबर को वापस कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे। इस संबंध में रिवर क्रूज के मालिक राज सिंह ने बताया कि गंगा विलास के दोनों ट्रिप की बुकिंग हो चुकी है। अप्रैल 2025 तक इस शाही क्रूज का बेस बनारस ही होगा। यहीं से पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के विशेष स्थलों की सैर की सुविधा मिलेगी। देव दिवाली और प्रयाग में कुंभ के लिए खास बुकिंग शुरू हो चुकी है। बनारस से गाजीपुर-बक्सर-बलिया और बनारस से मिर्जापुर-प्रयागराज तक पर्यटकों को सफर का आनंद मिलेगा। क्रूज के 20 कमरों में 40 लोग सफर कर सकेंगे।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में दिखेंगी पहलगाम हमले में शहीद अधिकारी की पत्नी
#
"महावतार नरसिंह" ने रचा इतिहास,भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी
#
Bigg Boss 19 की नई थीम: ‘घरवालों की सरकार, ऐसा पहली बार हुआ है इस सालों में,सलमान खान बोले
#
Wednesday Season 2 Release,जेना ऑर्टेगा का धमाकेदार वापसी एपिसोड्स अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध
#
शाहिद कपूर की ‘रोमियो’ में 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, रणवीर की ‘धुरंधर’ से भिड़ंत तय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई जामताड़ा में हूल दिवस, प्रशासन की भी रही अहम भूमिका
#
झारखंड मुख्य सचिव ने किया मुनिडीह कोलियरी में अंडरग्राउंड माइनिंग का भ्रमण
#
कांवर की बेहतरीन सजावट देखनी है तो पहुंचे मुंगेर की कच्ची कांवरिया पथ
#
राजस्व कर्मचारी घुस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, जांच जारी
#
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग"