Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा की स्थिति गंभीर,ICU वार्ड में चल रहा इलाज  
 

10/27/2024 11:03:49 AM IST

7464
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi : दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा को लेकर इस वक्त फैंस बेहद परेशान हैं और उनकी चिंता कर रहे हैं। शारदा सिन्हा इस वक्त गंभीर हालत में आईसीयू में हैं,हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है। शारदा सिन्हा की हालत ठीक हो जाए, इसके लिए कोई पूजा कर रहा है, तो कोई मंदिर में माथा टेक रहा है। जानकारी के अनुसार दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बतायी जा रही है और वो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं।
 
                             विज्ञापन 
 
साथ ही अस्पताल की तरफ से भी अभी तक सिंगर को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दे कि पद्म भूषण विजेता सिंगर शारदा सिन्हा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती एडमिट कराया गया है। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड के लिए और छठ पूजा में कई मशहूर गीत गाये है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद से ही शारदा बीमार रहने लगीं थी। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क