Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क दुर्घटना के प्रति प्रशासन की अदूदर्शिता के खिलाफ सड़क जाम करके रोषपूर्ण प्रदर्शन
11/15/2024 2:07:09 PM IST
7493
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jhanabad :
जहानाबाद में सड़क दुर्घटना काफी बढ़ गई है। इसी क्रम में पटना गया एन एच 22 फोर लेन पर कामदेव बिगहा गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने सड़क क्रॉसिंग के समीप एक बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मार दी। जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक महेश मिस्त्री को आनन फानन में सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद पटना रेफर किया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।महेश मिस्त्री के मौत की सूचना मिलने के बाद उनके गांव के लोग आक्रोशित हो गए और पटना से शव को लाकर एनएच 22 फोरलेन पर कामदेव बिगहा के समीप लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार हंगामा किया। सड़क जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि फोरलेन का निर्माण तो कराया गया है लेकिन फोरलेन पर क्रॉसिंग के समीप अंडर पास नहीं बनाया गया है। जिससे प्रतिदिन सड़क दुर्घटना उक्त स्थल पर हो रही है। महेश मिस्त्री भी दिन भर काम करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान फोरलेन पर क्रॉसिंग पार करते समय तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । सड़क दुर्घटना में बढ़ रही मृत्यु के बाद भी प्रशासन इस मामले में संज्ञान नहीं ले रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटना उक्त जगह पर हो चुकी है ।मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मृतक के परिजन को सरकार मुआवजा दे ।इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर हटा दिया गया है। लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक सड़क अवरुद्ध रहा ।सड़क जाम रहने से जाम स्थल के दोनों ओर छोटे बड़े कई गाड़ियां जाम में फंसी रही लोगों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग