Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
5/5/2026 1:31:08 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- धनबाद मंडल में आज ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन यानी AILRSA ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन धनबाद रेल प्रशासन द्वारा जारी उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें Off Leave या Sick से लौटे रनिंग स्टाफ को रात 12 बजे से ही First Call देने का निर्देश दिया गया है। संगठन ने इसे पूरी तरह असुरक्षित और अव्यावहारिक बताते हुए वापस लेने की मांग की है। AILRSA के बैनर तले धनबाद मंडल के विभिन्न क्रू लॉबी पर रनिंग स्टाफ ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि 30 अप्रैल को जारी मैसेज और 1 मई की बैठक में दिए गए निर्देश रेलवे बोर्ड के नियमों और सुरक्षा मानकों के खिलाफ हैं। इसको लेकर संगठन का आरोप है कि Leave, Sickness या Training के बाद कर्मचारियों को Odd Hours में ड्यूटी पर बुलाना पहले से ही मना है, लेकिन इसके बावजूद धनबाद मंडल में जबरन रात 12 बजे से कॉल लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों की सेहत पर असर पड़ रहा है, बल्कि रेल संचालन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। AILRSA ने यह भी कहा कि धनबाद मंडल में लोको रनिंग स्टाफ की 25 से 30 प्रतिशत तक कमी है। ऐसे में कर्मचारियों से लगातार अधिक ड्यूटी ली जा रही है, छुट्टियां सीमित कर दी गई हैं और मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। संगठन ने हाल के दिनों में हुई तीन SPAD घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि प्रशासन मूल समस्याओं को दूर करने के बजाय कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बना रहा है, जो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकता है। AILRSA ने चेतावनी दी है कि यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के मंडल अध्यक्ष एसके सिंह ने कहा-“यह आदेश पूरी तरह सुरक्षा के खिलाफ है। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो हम आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।” अब देखना यह है कि बढ़ते विरोध के बीच रेलवे प्रशासन इस आदेश पर क्या रुख अपनाता है, जबकि AILRSA ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
#
उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरिक्षण,रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिला...
#
40 देश से आए विदेशी श्रद्धालुओं,अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों के लिए कर्मकांड
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग