Date: 10/05/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भगवन बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का हुआ निधन,हेमंत सोरेन से लेकर प्रधानमंत्री ने प्रकट की संवेदना
11/29/2024 4:40:06 PM IST
7379
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड के भगवन बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक़ उन्हें एक सड़क दुर्घटना के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज के दौरान बीते दिन देर रात को निधन कि खबर सामने आयी है। वही घटना के संबंध में रिम्स अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान भगवन बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा ने आखिरी सांस ली। लेकिन इस मामले में मंगल मुंडा के परिजनों का कुछ और ही कहना है,उनके मुताबिक़ शुरुवाती इलाज में लापरवाही की गई है। सड़क हादसे में घायल होने के बाद मंगल को रिम्स अस्पताल लेकर आया गया। जहां अस्पताल प्रशासन ने बीएड खाली न होने की बात कहते हुए उन्हें एडमिट नहीं किया गया। वही मंगल मुंडा के भाई जंगल सिंह मुंडा ने कहा कि मेरे भाई मंगल मुंडा के साथ हादसा विगत 25 नवंबर को हुआ था। जिसके बाद हमलोग रात करीब 10 बजे रिम्स अस्पताल पहुंचे थे। वहां एक ट्रॉली मैन से हमलोगो ने कहा कि एक ऑक्सीजन वाला बीएड चाहिए,उसने ने यह कहा कि यहां बीएड खाली नहीं है। डॉक्टरों द्वारा भी इमरजेंसी में भर्ती नहीं किया गया। लेकिन जब अगले दिन यानी 26 नवंबर कि सुबह करीब 7 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किसी को फ़ोन करने के बाद रिम्स के डॉक्टरों ने जांच शरू किया। वही इस मामले में पीआरओ डॉ राजीव रंजन का कहना है कि भगवन बिरसा मुंडा के परिजनों की तरफ से उन्हें किसी भी तरह की ना तो लिखित शिकायत की गई है और ना ही मौखिक रूप से कुछ कहा गया है। जबकि इस बात की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली,उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि,"रिम्स में इलाजरत भगवन बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन कि खबर से मैं अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख कि यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।" वही प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि,"भगवन बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।शोक की इस घडी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति !"
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकारी आईटीआई गोविंदपुर में दो दिन हुए कैंपस में 84 हुए शॉर्टलिस्ट
#
पाकिस्तान हमले को लेकर राज्य में हाइअलर्ट सहित प्रशासन हुई रेस
#
एयर स्ट्राइक को लेकर रेलवे स्टेशन ,बस स्टॉप एवं हवाई अड्डा में चली सघन जांच अभियान
#
ऑपरेशन सिंदूर नाम रखकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का बढ़ाया गौरव व सम्मान
#
सदर अस्पताल का जिलाधिकारी ने की औचक निरीक्षण ,पकड़ी कई खामियां
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खुसी में पड़ी खलल : शादी के जश्न के दौरान हर्ष आया शौख से चली गोली के चपेटे में पहुंचा अस्पताल
#
टाटा स्टील लोगों को देगी बिजली,कम से कम आएगा बिजली का बिल
#
महाकुंभ के समापन के बाद पहली बार आरा जंक्शन पहुंचे दानापुर डीआरएम ,प्लेटफार्म से लेकर रेलवे ट्रैक के कार्यो का लिया जायजा
#
भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है "फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में " भोजपुरी विभाग के डॉ रंजन विकास के संस्मरण पर पुस्तक हुई परिचर्चा
#
लापता पिता को ग्रामीणों ने चोर समझ की पिटाई ,पुलिस जब पहुंची तो मामला कुछ इस तरह निकला.....