Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेलवे मे नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी,दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
12/3/2024 11:23:20 AM IST
7418
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Asansol :
पश्चिम बंगाल के आसनसोल साऊथ और नॉर्थ थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले एक व्यक्ति के शिकायत पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर आसनसोल के श्रीस्टिनगर स्थित संगती अपार्टमेंट से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहार बांका के रहने वाले हरेन्द्र सिंह व आसनसोल दुर्गामंदिर के रहने वाले एक ऑटो चालक अवधेश यादव के रूप मे हुई है। दोनों के ऊपर महाराष्ट्र के रहने वाले लखन घोषाल ने यह आरोप लगाया है कि उनके अलावा करीब पाँच अन्य लोगों से रेलवे मे नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 60 लाख रुपए की ठगी की है। शिकायत मिलने के आधार पर आसनसोल साऊथ थाना पुलिस व आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से आसनसोल के श्रीस्टिनगर स्थित संगती अपार्टमेंट मे छापेमारी कर हरेन्द्र सिंह और अवधेश यादव को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से पुलिस को दस लाख 74 हजार रुपए कैश,करीब दस लाख रुपए से ज्यादा के सोने और चांदी के आभूषण,रेलवे का जोइनिंग लेटर,एडमिट कार्ड,मेडिकल फिट सर्टिफिकेट,रेलवे के एक्जाम के प्रश्नपत्र सहित रेलवे से जुड़ी कई दस्तावेज मिली। जिनको पुलिस ने जब्त कर लिया और सोमवार को आसनसोल अदालत मे पेश करके आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड मांगी,जिसपर अदालत ने दोनों आरोपियों की 12 दिन की पुलिस रिमांड दे दी। जिसके बाद आसनसोल साऊथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू,कन्यापुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती,साऊथ पुलिस फाड़ी प्रभारी सीतल नाग,डीसी सेन्ट्रल ध्रुव दास ने आसनसोल साऊथ थाना मे एक संवाददाता सम्मलेन कर घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। बहुत जल्द मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ़्तारी हो जाएगी। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पकड़े गए आरोपियों के तार व उनका सेल्टर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसनसोल के अलावा और कौन -कौन से राज्यों व जिलों तक फैली थी। वही आरोपियों से पूछताछ मे यह पता चला है कि इनका कोलकाता के अलावा आसनसोल मे दो फ्लेट था। जहां से ये लोग रेलवे मे नौकरी दिलाने का रैकेट चलाते थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त ,अवैध गिट्टी से लदे पांच हाइवा जब्त, अवैध खनन में लगे लोगो में मचा हड़कंप
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस