Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अगले वर्ष तक बिहार कैडर के डीजी रैंक के 50 फीसदी अधिकारी 2025 में हो जाएंगे रिटायर,लिस्ट में कई IPS अधिकारी का नाम शामिल
12/10/2024 2:29:46 PM IST
7419
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार से IAS और IPS अधिकारियों का दूसरे राज्यों में जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब राज्य के 5 वरीय आईपीएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार द्वारा इन सभी आईपीएस अधिकारियों को वापस भारत सरकार को सौंपने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ ही अगले साल तक बिहार कैडर के कई बड़े आईपीएस अफसर भी रिटायर हो जाएंगे। जिनमे डीजी रैंक के भी 4 अफसर शामिल हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में डीजी रैंक में बिहार कैडर के कुल 8 अधिकारी सेवा दे रहे हैं। इनमें से 4 अफसर अगले साल रिटायर हो जाएंगे,इसका मतलब 50 फीसदी अधिकारी 2025 में रिटायर हो जाएंगे। बिहार कैडर में एडीजी रैंक के कुल 29 आईपीएस अफसर हैं। जिसमें एक अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे। इसी तरह से वर्तमान में आईजी रैंक में 20 अफसर हैं। इनमें 2 अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे। डीआईजी रैंक में 5 और एसपी रैंक के 2 अफसर भी अगले साल सेवानिवृत हो जाएंगे। इतना ही नहीं बिहार के डीआईजी आलोक राज भी अगले साल 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे। बिहार के पूर्व डीजीपी राजविंदर सिंह भट्ठी भी अगले वर्ष 30 सिंतबर 2025 को सेवानिवृत होंगे। वहीं बिहार से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की होड़ सी मची हुई है। इसी क्रम में 30 अगस्त को बिहार के पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी और वरिष्ठ आईपीएस भृगु श्रीनिवासन दोनों अधिकारी एक ही साथ दिल्ली वापस चले गए। तब से लेकर अबतक आईपीएस अधिकारियों में सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की होड सी दिखाई दे रही है। अबतक आधा दर्जन आईपीएस बिहार से बाहर विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों में सेवाएं देने खातिर बाहर जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्तमान में 4 एडीजी स्तर के अधिकारियों की भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की कवायद जारी है। इनमें सुनील कुमार झा,निर्मल कुमार आजाद,सुशील मानसिंह खोपडे और सुधांशु कुमार का नाम शामिल है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस