जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने बीट पुलिसिंग को अधिक आधुनिक, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा सीसीआर, साकची थाना परिसर में QR Code Based Digital Beat Policing कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था के तहत बीट पुलिसकर्मी अब क्यूआर कोड स्कैन कर अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके साथ ही संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से तत्काल अपडेट हो जाएगी। इससे बीट पुलिसिंग की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, जवाबदेही बढ़ेगी और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल बीट पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण, त्वरित सूचना संकलन तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। जमशेदपुर पुलिस की यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग और तकनीक आधारित कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़