Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोहराय सकरात पर दिखी झारखण्ड मैदान में झारखंडी संस्कृति

1/14/2025 7:04:27 PM IST

7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: केंद्रीय सरना समिति की ओर से धनबाद के झारखण्ड मैदान में सोहराय सकरात समापन समारोह में तिरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के शुभारम्भ से पूर्व सिदो-कान्हो की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष हांगो उरांव ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन इस सोहराय पर्व का समापन हो जाता है।सोहराय के छठे और अंतिम दिन बेंझातुंज मनाया जाता है. इस दिन तीरंदाजी की प्रतियोगिता होती है. पहले एक खूंटे में रोटी का टुकड़ा बांधकर निशाना लगाया जाता है। तीरंदाजी में उत्कृष्ट तीरंदाज को गांव की ओर से पुरस्कृत किया जाता है।इसके बाद बोर्ड पर निशाना लगाने की प्रतियोगिता होती है। आज के इस तिरंदाजी प्रतियोगिता में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे 3 को पुरुस्कृत किया गया। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट