Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बच्चे तो बच्चे, मकर संक्रांति पर नेता भी पतंगबाज़ी का मज़ा लेते नज़र आए 
 

1/15/2025 11:19:54 AM IST

7420
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पतंग बाज़ी जब आम लोग करे तो शायद मस्ती है उत्सव है, मगर जब एक बड़ा नेता पतंग बाजी में अपना हुनर दिखाए तो मस्ती के साथ चर्चा का विषय बन जाता है। जमशेदपुर के सूर्य मंदिर परिसर में झारखण्ड के पूर्व मुख्य मंत्री और ओडिसा के पूर्ब गवर्नर रहे रघुवर दास पतंग उड़ाते दिखे जहाँ इस उत्सव अयोजन में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहीं। वहीँ मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह भी शामिल हुए। इस उत्सव को लेकर रघुवर दास ने कहा कि यह हमारी संस्कृति है हमारी वर्षो पुरानी ख़ुशी मनाने की परम्परा है जिसको हम मकर के साथ मानते है। इस आयोजन को हम मस्ती का आयोजन कहते है। जो पहली बार जमशेदपुर में हुआ, आगे भी इसी तरह निरंतर चलते रहना चाहिए । 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो. अकबर कि रिपोर्ट