Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धतकीडीह में दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक को किया घायल 

2/19/2025 4:12:25 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह में दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तत्काल इलाज के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का नाम शिवम घोष बताया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में गोली चली है।  गोली लगने के बाद शिवम घोष गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम घोष को कुल तीन गोली लगी है।पुलिस मामले की जाँच में जुट गई और अपराधी के खोज में जुटी गई है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट