Date: 13/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बजट सत्र में बकाया नहीं मिलने पर सी एम ने दी झारखंद  की  तमाम कोयला खदान बंद करवा देने की चेतावनी  

3/5/2025 4:17:11 PM IST

103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi  : झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर केंद्र झारखंड सरकार  की बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की भुगतान नहीं करती है तो सरकार झारखंड के कोयला खदानों को बंद कर देने पर मजबूर होगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ  सौतेलापन करने का आरोप लगाया। यह आरोप प्रत्यारोप बजट सत्र के आज सातवें दिन  सदन की कार्रवाई शुरू के बाद लगी। हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52वें स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार से बकाया राशि की मांग की। मुख्यमंत्री के पीछे झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पांडे सिंह,रामदास सोरेन,  शिल्पी नेहा तिर्की , हफीजउल अंसारी के अलावा भाजपा विधायक  नवीन जायसवाल भी शामिल हैं। 
 
 
रांची से कोयलांचल के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट