Date: 01/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड में मईया सम्मान योजना की चिरकुटई लाभुक कोई और मालामाल कोई दूसरा 
 

5/14/2025 4:02:43 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : झारखंड में जिस मईया सम्मान योजना ने झामुमो को राज्य में स्थापित कराई उसकी स्थिति अब मईया अपमान अर्थात चिरकुटई योजना बन कर रह गई है। झारखंड में भी बांग्लादेश का घुसपैठी हो गया है। जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल में 183 महिलाएं जो अल्पसंख्यक महिलाएं हैं वह मईया समान्य योजना की लाभ ले रही है।  वैसे इस मामले की  जांच शुरू हुई  तो सभी का मोबाइल नंबर बंद पाया गया। और कुछ मोबाइल नंबर खुला था लेकिन वह पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश का है इतना ही नहीं महाराष्ट्र की अल्पसंख्यक महिलाओं का है।  वही सभी को मईया समान्य योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन ज्यादातर मिहिला पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है वही कई तो और भी अन्य शहर की रहने वाली है।  गुडाबंधा और घाटशिला पंचायत में जहां 183 अल्पसंख्यक महिला मईया सम्मान योजना का लाभ ले रही है।  जबकी इस पंचायत में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता है।  फिर भी कैसे इनका आधार कार्ड बन गया और उसके आधार पर सरकार की योजना का लाभ मिलने लगा।  वही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और मामले की जानकारी उपायुक्त को भी दी। मामले में उपायुक्त जमशेदपुर अनन्य मित्तल कहते हैं कि अगर फर्जी तरीके से मैया समान योजना का पैसा लाभुक उठा रहे हैं तो इसमें कई लोगों की मिली भगत हो सकती है। 
 
     
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट