Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने किया गिरफ्तार 

6/26/2025 1:04:47 PM IST

7658
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
Patna : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पूरे बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके। इस दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम के अनुसार राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार ने 18000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। आरोपी  रोहतास जिला में दावथ प्रखंड में राजस्व कर्मचारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम के अनुसार परिवादी पिंटू कुमार जमीन के मोटेशन के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय में दर्ज करायी कि आरोपी राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार ने जमीन मोटेशन करने के एवज में 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
कोयलांचल लाइव डेस्क