Date: 30/06/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वीर सिदो कान्हू के मूर्ति पर पूर्णिमा साहू ने भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

6/30/2025 1:17:24 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited  By- Saba  Afrin 
 
Jamshedpur : जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित वीर सिद्धो कान्हू के मूर्ति पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस मौके पर कांग्रेस पार्टी सहित और राजनीतिक दल के लोग सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि आजादी के ऐतिहासिक लड़ाई से पहले संथाल में हूल विद्रोह के हमारे हीरो ने अंग्रेजी हुकूमत और महाजनों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई की। जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी स्मिता की मशाल जलाई। हमारे वीर सपूतों को यही सीख हमें हमेशा न्याय और स्वाभिमान के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को भी सिद्धो-कान्हू, चांद - भैरव, फूलो- झानो और अन्य वीरों का इतिहास जानना चाहिए। उसे पढ़ना चाहिए, ताकि हम समझ सके की आजादी की लड़ाई की शुरुआत इन लोगों ने सबसे पहले की।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट