Date: 19/05/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुनिया मे आँख खोल से पहले ही कलयुगी माँ ने अपने ममता को दफना डाला,कलयुगी माँ की खुल गई पोल 
 

5/18/2025 6:00:06 PM IST

58
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई एक माँ ने अपने बच्चे को दुनिया मे आँख खोलने से पहले ही एक गड्ढे में गाड़ दिया। गड्ढे में बच्चे होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और हर इंसान उस माँ को कोसने लगे। बात कानो कानो होते हुए पुलिस तक पहुंची। पुलिस तत्पर हुई और राम मड़ैया बस्ती के समीप रेलवे के नए पुल के नीचे से एक नवजात शिशु के शव को जमीन खोद कर निकाला। शव निकलने के बाद बस्ती के लोगो ने कलयुगी माँ को देखने टूट पड़े। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बच्चे का जन्म किसी निजी अस्पताल में हुआ। और उसे जमीन खोदकर कलयुगी माँ ने अपना फर्ज निभा डाला।इधर इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैर यह घटना को जिसने भी अंजाम दिया है वो तो पुलिस पता लगा रही है मगर ममता को शर्मसार करने वाली इस माँ को भगवान भी कभी माफ नही कर सकते। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो अकबर की रिपोर्ट