Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इक्कीस' का टीजर रिलीज,रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान ने किया सपोर्ट ,अमिताभ बच्चन के नाती करेंगे थिएटिकल डेब्यू
5/25/2025 1:12:52 PM IST
7509
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Haidrabad :
दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म 'इक्कीस' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. मैडॉक फिल्म्स ने शनिवार, 24 मई को दिनेश विजान निर्मित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन निर्देशित बहुप्रतीक्षित बायोपिक-फिल्म 'इक्कीस' का टीजर जारी किया. इस बीच शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अगस्त्य को सोपर्ट करती दिखीं.
1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित 'इक्कीस' का बीते शनिवार को टीजर जारी किया गया. टीजर वीडियो के पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, 'दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं इक्कीस- एक बहादुर सैनिक और बेटे, भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र नायक अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी. 2 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.' 'इक्कीस' में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भ मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
किंग खान की बेटी-एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'इक्कीस' का टीजर शेयर करते हुए अपना समर्थन दिखाया है. अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के थिएटिकल डेब्यू के लिए दिल और मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ एक प्यारी सी झलक दिखाई.
वहीं, टीजर के लिए दूसरे सेलेब्स ने अपना समर्थन देते दिखें, जिसमें अगस्त्य की बहन नव्या नंदा, अनन्या पांडे भी शामिल हैं. अनन्या ने अपनी स्टोरी पर टीजर को फिर से पोस्ट किया और अगस्त्य नंदा को सपोर्ट करते हुए पोस्ट के कैप्शन में एक भारतीय झंडा और हाथ जोड़ने वाली इमोजी जोड़ते हुए 'अग्गी' लिखा है.
'इक्कीस' में भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को 1971 के भारत-पाक तनाव और भावनात्मक परिवेश के बारे में बताया गया है. अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में होंगे. वह एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं.
फिल्म मेकर्स के साझा किए गए एक वीडियो में साल 1971 में बसंतर की भीषण लड़ाई के दौरान लिखे गए एक भावनात्मक पत्र से शुरू होती है. अरुण खेत्रपाल के पिता को लिखे गए इस पत्र में 16 दिसंबर को युद्ध में उनके बेटे की मृत्यु की दुखद खबर दी गई है. यह मैसेज दुख और गहन सम्मान से भरा है, जो घटना के लिए संवेदना व्यक्त करता है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...