Date: 08/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपनी बदहाली पर अब तक आशु बना रहा हैं जमशेदपुर का पशुपालन विभाग 
 

5/30/2025 1:47:52 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित जिला पशुपालन विभाग इन दोनों खंडहर में तब्दील हो गया हैं। वैसे इसका मुख्य कारण चारा घोटाला हैं। 1995 में चारा घोटाला हुआ और घोटाला का दंस जमशेदपुर का पशुपालन विभाग झेल रहा हैं। आपको बता दे की 28 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस कार्यालय का कायाकल्प नहीं हुआ अब तो यहां के बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो चुका हैं। मात्र 12 गाय के भरोसे पूरे जिला का पशुपालन विभाग कार्यालय चल रहा हैं , वह भी कब गाय काल के गाल में समा जाए यह कोई बता नहीं सकता। क्योंकि पूरी की पूरी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं। वहीं पशुपालन अधिकारी का कहना है की 1995 में यहां का कार्यालय गुलजार हुआ करता था और उसके बाद धीरे-धीरे यह कार्यालय खंडहर में तब्दील होता चला गय। वही कई कार्यालय बंद हो गए लेकिन अभी भी किसानों को गाय इस परसुडीह के पशुपालन विभाग कार्यालय से मिलता हैं ,हालांकि किसानों को सवाल जैसी अच्छी नस्ल की गाय देने का प्रावधान हैं ,लेकिन चारा घोटाला के कारण सवाल जैसे अच्छे नस्ल की गाय नहीं आ रहा हैं , और किसान यहां से गाय नहीं ले पाते हैं। अब धीरे-धीरे यह पूरी की पूरी बिल्डिंग धराशाई होती जा रही हैं।  जबकि 10 एकड़ में यह पूरा पशुपालन विभाग का कैंपस हैं। अब तो धीरे-धीरे भू माफिया भी इस जमीन को अपने कब्ज में  कर रहा हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव से मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट