Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रक्षाबंधन पर साइबर ठगी का खतरा, जालसाजों से रहें सावधान
8/3/2025 6:52:28 PM IST
7542
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
रक्षाबंधन जैसे भावनात्मक पर्व पर जहां भाई-बहन प्यार और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं, वहीं साइबर ठगों ने इस रिश्ते की संवेदनशीलता को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत देश के कई शहरों में राखी और गिफ्ट डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर पुलिस और साइबर सेल समय-समय पर चेतावनी और एडवाइजरी भी जारी करती है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
जानकारी अनुसार साइबर अपराधी सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और एसएमएस के जरिए खुद को कूरियर कंपनी या शॉपिंग साइट का प्रतिनिधि बताकर लोगों को मैसेज भेजते हैं। इस मैसेज में लिखा होता है कि आपके नाम से गिफ्ट भेजा गया है, या राखी डिलीवरी में समस्या है, ट्रैक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही लोग उस फर्जी लिंक पर क्लिक करते हैं, फोन में मालवेयर या ट्रोजन इंस्टॉल हो जाता है, जिससे बैंकिंग ऐप्स और व्यक्तिगत जानकारी हैक हो सकती है।
इस संबंध में पुलिस और साइबर सेल ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि त्योहारों के समय साइबर ठग भावनात्मक तौर पर लोगों को भ्रमित कर बड़े स्तर पर ठगी करते हैं। ऐसे में किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग विवरण या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। अगर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो इस स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें और साइबर सेल की साइड साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज करें।
साइबर ठगी से बचने के उपाय
सर्वप्रथम तो यह तय कर लें कि आपको वाकई किसी ने गिफ्ट भेजा भी है या नहीं, गिफ्ट या डिलीवरी के दावों की जांच करें, शक होने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करें। किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी, बैंक डिटेल और यूपीआई पिन गोपनीय रखें। मोबाइल में विश्वसनीय एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें और उसे अपडेट रखें। पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर कभी भी वित्तीय लेनदेन न करें। रक्षाबंधन की खुशी में कहीं साइबर ठग आपकी मेहनत की कमाई न छीन लें, इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप सजग और सतर्क रहें। किसी भी मैसेज या लिंक पर आंख बंद करके विश्वास न करें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दो मासूमों की हत्या से सनसनी, मां ने ही बेटे और भतीजे को कुएं में धकेला
#
एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
#
आंगनबाड़ी मानदेय और पोषाहार में देरी पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को घेरा
#
सिद्धार्थपुरी गोलीकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी घायल।
#
जमीन विवाद में पीडीएस दुकान-घर में आगजनी, स्कूटी भी जली।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर अवस्था में पटना रेफर, पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी ....
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
BCCL में फटी धरती, भूधसान में मासूम की हुई मौत,दो बच्चों समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल,आक्रोशित लोगों ने कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग किया जाम.............
#
जमशेदपुर में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में विराजे गणपति बप्पा
#
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी