Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में कोरोना संक्रमण अपना पैर पसार रहा है, नए मरीजों के साथ कुल 64 संक्रमितों की पहचान
6/11/2025 10:49:55 AM IST
7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार के पटना में कोरोना संक्रमण अपना पैर पसार रहा है. संक्रमितों की पहचान के कारण राजधानी हॉटस्पॉट बन रहा है. बीते 24 घंटे में पटना में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं. तीनों पॉजिटिव मरीजों की पहचान निजी लैब की रिपोर्ट से हुई है. कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है.
34 मरीज एक्टिव:
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सक्रिय संक्रमितों की संख्या 34 है, जबकि 30 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में मिले तीनों मरीज संक्रमण के हल्के से मध्य लक्षण के साथ होम आइसोलेशन में हैं.
पटना के सभी क्षेत्रों में संक्रमण:
पटना जिला सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि नए मामले नेऊरा, दानापुर, दीघा, कुम्हार, राजीवनगर और कंकड़बाग में मिले हैं. बीते दिनों बख्तियारपुर के भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों में एक्सीबिशन रोड, मीठापुर और हनुमान नगर जैसे इलाकों में भी मामले सामने आए हैं.
"पटना जिले के विभिन्न इलाकों में संक्रमण के मामले देखने को मिल रहे हैं. संक्रमितों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है. नजर बनाए हुए हैं. अच्छी बात यह है कि सभी मरीज संक्रमण के हल्के लक्षण के साथ होम आइसोलेशन में हैं.
लापरवाही बनी चिंता का सबब:
पटना में कोरोना के बढ़ते मामले पर चिंता जाहिर करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि अधिकांश लोग सर्दी-खांसी, बुखार और शरीर दर्द को मौसमी बीमारी मानकर कोरोना जांच नहीं करा रहे हैं. अस्पतालों में मरीज मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग नहीं कर रहे. स्वास्थ्य संस्थानों में चेहरे पर मास्क सभी के लिए अनिवार्य हो जाना चाहिए. क्योंकि लापरवाही के कारण अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा है.
जांच बढ़ाए सरकार: डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि कोरोना के लक्षण सभी जानते हैं. यदि किसी को लक्षण दिखता है तो तुरंत जांच कराएं. शुरुआती पहचान से उपचार आसान है. संक्रमण के लक्षण है तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य सचिव ने SNMMCH का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद SNMMCH का स्वास्थ्य सुविधा पर मुख्य सचिव ने कह दी बड़ी बात !
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस