Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ग्रुप मीटर लगाने पर भड़के ग्रामीण, विधुत टीम और पुलिस पर पथराव, दो दरोगा समेत 12 घायल
6/22/2025 11:17:08 AM IST
7550
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
Aagra :
आगरा के फतेहाबाद में बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को बमरौली कटारा के मदरा गांव गई विधुत टीम और पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। बवाल में दो दरोगा समेत करीब 12 लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा है।बमरौली कटारा व आसपास गांव में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रहीं थीं। शनिवार को टोरंट व दक्षिणांचल की संयुक्त टीम पुलिस फोर्स के साथ मीटर लगाने पहुंची। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद बवाल बढ़ गया। बवाल में टोरंट टीम के प्रेम सिंह, धनवीर सिंह, मोहम्मद अमीन और पुलिस के उप निरीक्षक कुलदीप कुमार व करण सिंह घायल हो गए। इनके अलावा करीब 7 ग्रामीणों को चोट लगी है। टोरंट कर्मी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मदरा में बिजली चोरी रोकने के लिए विधुत पोल टॉप बॉक्स ग्रुप मीटर लगाने का काम चल रहा था। पहले भी दो बार टीम पुलिस के साथ गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने मीटर लगने नहीं दिया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम, टोरंट पावर की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। टीम कर्मी मीटर लगा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। मामले में दक्षिणांचल कर्मी ने थाना बमरौली कटारा में 100 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने घायल उप निरीक्षक और टोरंट कर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत व राजनैतिक के पदाधिकारी भी गांव में पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ग्रुप मीटर लगाए जाने का खर्चा उपभोक्ताओं से वसूल किया जाना था। जिसे लेकर टोरंट अधिकारियों और पुलिस से बातचीत की जा रही थी। रविवार का दिन तय हुआ था। फिर भी टीम शनिवार को आकर ही जबरन मीटर लगाने लगी। विरोध पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस की पिटाई से निरंजन सिंह (60), ममता पत्नी निरंजन सिंह, गजेंद्र, रनुआ, विष्णु आदि को चोटें आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मेडिकल के लिए चिट्ठी भी नहीं दे रही है। डीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि मदरा गांव में पुलिस व टोरंट टीम पर हमला किया गया है। एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। दोषियों को चिह्नित करके जेल भेजा जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती