Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड की मूसलधार बारिश के खतरे पर हाई अलर्ट, सतर्क रहें अधिकारी : मंत्री
6/29/2025 4:46:39 PM IST
7484
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड में मूसलधार बारिश के खतरे को धनबाद सहित राज्य के सभी ज़िलों को राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दी है। इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को राज्य के सभी उपायुक्तों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों और जिला प्रशासन को 24 घंटे सतर्क रहने का सख्त निर्देश दी है। मंत्री ने रेड अलर्ट वाले ज़िलों में स्कूलों को बंद करने की अनुशंसा की है। साथ ही, जलभराव, स्वास्थ्य संकट, बिजली दुर्घटनाओं जैसी संभावित समस्याओं से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है। मंत्री अंसारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर नुकसान का त्वरित आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए और मुआवज़ा वितरण में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि वह खुद पूरे राज्य की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग का हर अधिकारी, हर कर्मचारी सक्रिय है। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञांत हो कि इससे पहले 19 जून को भी भारी बारिश को लेकर राज्यव्यापी एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें क्या करें या क्या न करें के निर्देश दिए गए थे। मंत्री ने अब एक बार फिर हालत को भांपते हुए राहत कार्यों को तेज़ करने और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित ज़िलों में राहत सामग्री की आपूर्ति और वितरण पहले से जारी है। स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पीड़ित परिवार सहायता से वंचित न रह जाए। अंसारी ने ऐसे समय में जनता से संयम, सतर्कता और सरकार पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने जनता से वादा किया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....