Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
6/20/2026 12:54:55 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव में भरत तिवारी की कथित पुलिस कार्रवाई में हुई मौत को लेकर जिलेभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की शाम विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसंगठनों से जुड़े लोगों ने आरा शहर में कैंडिल मार्च निकालकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कैंडिल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने, घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं "भरत तिवारी अमर रहे" के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। कैंडिल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आंखों की रोशनी गई, लेकिन नहीं टूटा हौसला... 80 साल की टूसिया मोहली आज भी बना रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म