Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
6/19/2026 2:20:12 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुई चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर घटना को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस को लेकर भोजपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भरत तिवारी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसे कथित तौर पर मुठभेड़ का रूप देकर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह घटना बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक है। श्रीधर तिवारी ने आरोप लगाया कि यदि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसके बाद मुठभेड़ की स्थिति कैसे उत्पन्न हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्रीधर तिवारी ने सीधे तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बयानबाज़ी हमला किया और कहा की सम्राट चौधरी अपने आप को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के तरह बनने पर लगे है इसलिए सीधे-सीधे सम्राट चौधरी अपने पुलिस के जरिये एक सामाजिक कार्यकर्ता को मुठभेड़ दिखाकर एनकाउंटर करा डाले। उन्होंने भाजपा के सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की बात चाहे बिहार की हो या उत्तरप्रदेश की हो या अब बंगाल की कही जाए, इन प्रदेशो में सरकार के जरिये बुलडोजर चलना और एनकाउंटर करने की परंपरा की शुरुआत हुई है और इन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आप को सुपर सीएम कहलाने की होड़ में लगे है। कांग्रेस नेता ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि कानून के राज में किसी भी व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच कराने तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक करने की अपील की। उधर, बिलौटी घटना को लेकर क्षेत्र में पहले से ही लोगों के बीच चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई जा रही है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
#
‘मजदूर मसीहा’ की सियासत तेज, सिंह मेंशन और सांसद ढुल्लू महतो आमने-सामने
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ