Date: 30/06/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाघमारा महिला थाना प्रभारी ने जेएलकेएम की महिला मोर्चा अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, हुआ हंगामा !

6/30/2025 11:16:33 AM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Edited By Sanjana Singh
 
Bagmara  :  बाघमारा के महिला  थाना में उस वक्त हंगामा मच गया जब महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी ने जेएलकेएम के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धनबाद भारती महतो को थप्पड़ जड़ दिया। भारती देवी किसी लड़का लड़की के मैटर को सुलझाने के लिए महिला थाना पहुंची थी। घटना के संबंध में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारती महतो ने बताया कि लड़की की मां और भाभी को थाना बुलाकर सुबह से बैठा  कर रखा गया था जबकि लड़का को और उसके परिवार को महिला थाना प्रभारी ने सुबह में ही छोड़ दिया था । इसके बारे में पूछे जाने पर महिला थाना प्रभारी आग बबूला हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर भारती देवी को पड़कर थाने से बाहर कर दिया गया। इसके बाद भारतीय महतो एवं महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी के बीच नोंकझोंक होने लगी इस दौरान महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी ने भारती महतो को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के प्रतिशोध में महिला जेएलकेएम मोर्चा के अध्यक्ष भारती महतो ने भी थाना प्रभारी वर्षा कुमारी को थप्पड़ जड़ दिया। मामले को लेकर जेएलकेएम की महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी ने बताया कि किसी भी तरह की घटना होने पर व्यक्ति को सबसे पहले थाना आने का अधिकार है ना कि कोर्ट जाने का, अगर एक महिला पुलिस एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करेगी तो जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन के ऊपर से उठ जाएगा। इधर जेएलकेएम की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष को थप्पड़ मारे जाने की घटना की  सूचना आग की तरह फैलते ही जेएलकेएम के दर्जनों कार्यकर्ता महिला थाना पहुंच गए। और हो हल्ला करने लगे। घटना की जानकारी डुमरी विधायक जयराम महतो को भी दी गई। लेकिन आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण जयराम महतो समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इधर घटना की सूचना मिलने ही कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह महिला थाना पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। वहीं पर महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी से जब पूछा गया तो  कुछ भी बताने से इनकार किया। 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव से काशीनाथ की रिपोर्ट