Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बासकोपा टोल प्लाजा पर मवेशियों से भरा कंटेनर को पुलिस ने किया जब्त,जांच शुरू

7/3/2025 11:44:49 AM IST

7577
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh 
Asansol : पशु तस्करी के शक में बासकोपा टोल प्लाजा पर बीजेपी समर्थकों ने एक कंटेनर को रोक कर । कार्यकर्ताओं ने वाहन चालक और खलासी से कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।  इस कंटेनर में लगभग 40 गायें थीं, जिन्हें उत्तर प्रदेश से पांडुआ की ओर ले जाया जा रहा था। कांकसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बासकोपा टोल प्लाजा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कंटेनर को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया।  सूचना मिलने पर कांकसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गायों से भरे कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गायों को कहां से और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कंटेनर में गायों को ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं।  पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
 
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिकी की रिपोर्ट