Date: 12/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पीएनबी घोटाले मामले में भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी अमेरिका से गिरफ्तार
7/5/2025 3:04:55 PM IST
7465
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
Delhi :
पीएनबी घोटाले मामले में भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई और ईडी के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद उन पर शिकंजा कसा गया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई को 4 जुलाई को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से संयुक्त रूप से किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध की गई।
इससे पहले साल 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने इंटरपोल से नीरव मोदी को बैंक फंड्स को लूटने में मदद करने के आरोप में नेहल मोदी की भूमिका के लिए उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया था।
50 किलो सोना, नकदी और 150 बक्से मोती चुराने के भी आरोप
ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि नेहल ने नीरव की दुबई स्थित कंपनी से करीब 50 किलो सोना, साथ ही हांगकांग से नकदी और 150 बक्से मोती चुराए हैं। ईडी ने दावा किया है कि नेहल दो कंपनियों का निदेशक है, जिन्हें नीरव की डमी कंपनियों से 335.95 करोड़ रुपये मिले थे। 2019 में इंटरपोल ने नीरव और उसकी बहन पूर्वी मोदी मेहता के खिलाफ भी रेड नोटिस जारी किया था। नीरव मोदी फिलहाल पीएनबी घोटाले के सिलसिले में प्रत्यर्पण के आरोपों का सामना करते हुए ब्रिटेन की जेल में है।
अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई
नेहल पर आरोप है कि उसने भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए शेल कंपनियों और विदेशी लेनदेन के नेटवर्क के जरिए भारी मात्रा में अवैध धन को छिपाने और स्थानांतरित करने में सहायता की। प्रत्यर्पण कार्यवाही के लिए अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वह इस दौरान जमानत के लिए आवेदन कर सकता है, जिसका अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने विरोध करने की बात कही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रेकिंग न्यूज़ : गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी ,लाखो के जले बिस्कुट और चिप्स
#
ग्रामीण एसपी ने किया कतरास थाने का औचक निरीक्षण
#
प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार
#
महिला पर मनचलो ने किया हमला ,युवती चेहरा बुरी तरह से झुलसा
#
पीएनबी शाखा में दिनदहाड़े छिनतई , महिला के शोर मचाने पर बदमाश ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पप्पू यादव ने BJP पर लगाए आरोप, कहा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी
#
शाहमीर तकिया के विशाल केशव ने लगाई गुहार, मारपीट और छिनतई करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँची कदमा,प्रभु जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
समहरणालय परिसर में कर्मचारियों ने खेली होली ,एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई