Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आसनसोल हेल्थवर्ल्ड हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर मरीज ने लगाया गंभीर आरोप...
7/10/2025 11:24:33 AM IST
7580
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh
Asansol :
झारखंड के धनबाद से अल्ट्रासाउंड करवाने आसनसोल हेल्थवर्ल्ड हॉस्पिटल पहुंची 30 वर्षीय गर्भवती महिला ब्यूटी कुमारी ने अस्पताल के कर्मचारियों पर बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। ब्यूटी के पति सूरज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत आसनसोल नॉर्थ थाने में दर्ज की है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से दंपति बेहद निराश हैं।सूरज ने बताया कि वह गुड़गांव में एक कंपनी में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी ब्यूटी दो महीने से गर्भवती हैं। ससुराल (आसनसोल के सृष्टिनगर) की सलाह पर वह पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने सोमवार को आसनसोल आए। हेल्थवर्ल्ड हॉस्पिटल की हेल्पलाइन पर संपर्क कर मंगलवार को अपॉइंटमेंट लिया। मंगलवार को चिकित्सक डॉ. अकांक्षा वर्मा ने चेकअप किया और बुधवार सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच पहला नंबर होने की सूचना दी।
बुधवार सुबह सूरज अपनी पत्नी के साथ समय पर अस्पताल पहुंचे और बिलिंग डिपार्टमेंट में 3100 रुपये की पर्ची कटवाई। लेकिन रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में एक घंटे इंतजार के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। इस दौरान ब्यूटी की भूख के कारण तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। सूरज ने कर्मचारियों से देरी का कारण पूछा, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। तबीयत बिगड़ने पर सूरज ने बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाने का फैसला किया और बिलिंग डिपार्टमेंट से पैसे वापस मांगे। अस्पताल ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और सीनियर मैनेजर से बात करने को कहा। सीनियर मैनेजर और अपॉइंटमेंट डिपार्टमेंट से भी कोई मदद न मिलने पर सूरज ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू की। इसी बीच,कर्मचारी मनोजीत के नेतृत्व में कुछ लोगों ने सूरज का मोबाइल छीन लिया,उनके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। दंपति को अपमानित कर बिना पैसे लौटाए अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। सूरज ने इस घटना की शिकायत आसनसोल नॉर्थ थाने में दर्ज की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार..
#
शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का काला कारोबार! चावल की बिल्टी पर कंटेनर में भेजी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप, 200 से अधिक पेटी के साथ चालक गिरफ्तार
#
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....