Date: 14/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रभात रंजन फिर से भारतीय डाक कर्मचारी संघ सभी पदों पर बहाल 

7/13/2025 6:34:48 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने एक बार फिर प्रभात रंजन को पूराने तमाम पदों पर फिर से बहाल कर ली है। गत 9 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पत्र से यह स्पष्ट हुआ है। पिछले दिनों राशि लेन देन के एक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद  भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने भी संगठन के विभिन्न पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया था। जिसके बाद संगठन के परामर्शदात्री पदाधकारी समिति की सलाह पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री के साथ साथ पूराने सभी दायित्वों तत्काल से बहाल कर लिया है। उक्त आशय का पत्र भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने 9 जुलाई 2025 को जारी किया है। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क