Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रांची : बच्चियां,महिलाएं डीजीपी को सीधे तौर पर कर सकती हैं शिकायत
7/14/2025 11:21:49 AM IST
7514
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh
Ranchi:
झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डायल 112, डायल 100 पर किसी भी तरह की शिकायत की जा सकती है।वही सभी जिले के एसपी को भी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है।लेकिन अब उन्होंने अपने ईमेल आईडी पर भी शिकायत किए जाने की जानकारी दी है।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि बच्चियां, महिलाए उन्हें सीधे तौर पर शिकायत कर सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनके ईमेल आईडी dgp@jhpolice.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोई सरकारी कर्मचारी, टीचर, पंचायत का सेवक या पुलिस कर्मी ही क्यों ना हो, अगर वह किसी बच्ची के साथ बदतमीजी करता है सेक्सुअल हैरेसमेंट करता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी महिलाएं इसकी आड़ में अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी भी निकालती हैं। इसलिए महिला और बच्चियों की शिकायत सही हो इतना जानना जरूरी है। इसका वेरिफिकेशन होना चाहिए। पुलिस एक बार संतुष्ट हो जाए की शिकायत सही है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 90% मामले सही पाए जाते हैं। लेकिन कुछ मामले में आपसी दुश्मनी को निकालने के लिए गलत तरीके से शिकायत की जाती है। यह नहीं होना चाहिए।डीजीपी ने जमशेदपुर के एक मामले का जिक्र करते हुए उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि दो गोतिया की लड़ाई को गलत तरीके से पेश किया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी को निकालने के लिए एक पक्ष के द्वारा दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए निशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ