Date: 11/09/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देवघर मुख्य मार्ग पर रंगे हाथ दो साईबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे 
 

7/19/2025 3:15:33 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih  : अहिल्यापुर  थाना अंतर्गत  पंदनीया  मोड़ गिरिडीह देवघर मुख्य मार्ग नावाडीह गांव के समीप दो साईबर अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में मनीष मंडल एवं मिथुन मंडल शामिल हैं। यह गिरफ्तारी  पुलिस कप्तान गिरिडीह डॉ विमल  कुमार के निर्देश पर साईबर डीएसपी आबिद खान व साईबर थाना प्रभारी अजय कुमार  के नेतृत्व में  की गई। पकड़े गए अपराधियों के पास से  8 सीम कार्ड व 8 मोबाईल बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार उक्त  दोनों साईबर अपराधियों के मोबाइल नम्बर के विरूद्ध 7  - 7 शिकायत दर्ज है ।  
 
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोश्वामी की रिपोर्ट