Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बॉलीवूड में अभिनय का जलवा बिखेरा रांची की बेटी रवीना ने
7/19/2025 5:59:51 PM IST
7550
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड की प्रतिभा की भी कोई जोड़ नहीं। रांची की प्रतिभाशाली बेटी रवीना इस बात का द्योतक है। इनकी नई हिंदी फिल्म मर्डरबाद विगत 18 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रवीना ने पुलिस इंस्पेक्टर आदिति रावत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों से सराहना मिल रही है। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि रवीना ने झारखंड और मारवाड़ी समाज का नाम रोशन किया है। सर्राफ ने बताया कि रवीना मूलतः रांची की निवासी हैं। और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व महामंत्री की पुत्री हैं। उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट हाई स्कूल, डोरंडा से स्कूली शिक्षा और संत जेवियर्स कॉलेज से बी कॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुम्बई का रुख किया। मुंबई पहुंच कर इन्होंने कई विज्ञापनों में चर्चित कलाकारों के साथ काम किया जिनका प्रसारण विभिन्न चैनलों एवं यूट्यूब पर होता रहा है। फिल्म के निर्देशक अनरव चटर्जी हैं नकुल रोशन शहदेव, कनिका कपूर, शारीब हाशमी, सलोनी बत्रा, मनीष चौधरी, अमोल गुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, मसुदा अख्तर, सुब्रत दत्ता, बरूण चंदा, विभा छिब्बर और उदय टिकेकर इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं। शान कुशल इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं। इस फिल्म की शुटिंग राजस्थान एवं दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुई है। रवीना को बधाई देनेवालों में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी,कौशल राजगढ़िया अनिल कुमार अग्रवाल सहित अन्य के नाम शामिल है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन