Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का जनता दरबार,जन जन की समस्याओ का हुआ समाधान
7/21/2025 7:08:39 PM IST
7493
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Ranchi :
राँची जिला समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे लोग अपनी उम्मीदों को लेकर दरबार में पहुँचे। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कारवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार की विशेष बात रही कि शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन की पहल को लेकर दो परिवारों ने राज्य सरकार और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को खुले मंच से धन्यवाद दिया। इन परिवारों ने बताया कि उनके बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही थी, लेकिन प्रशासन की तत्परता से अब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जा रहे हैं। इस सराहना ने दरबार में मौजूद अन्य लोगों को भी आश्वस्त किया कि प्रशासन जनता के साथ खड़ा है। इसी दरबार में एक दिव्यांग बच्ची की शिकायत को तत्काल गंभीरता से लिया गया। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बच्ची को आवश्यक सुविधाएं और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। कुछ ही घंटों में बच्ची और उसके परिजनों ने राहत महसूस की और प्रशासन का आभार जताया।
भू-राजस्व से संबंधित शिकायतों की संख्या भी अधिक रही। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी भूमि विवादों और दाखिल-खारिज मामलों की गहन जांच कर तय समयसीमा में निष्पादन किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंजूनाथ भजंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, "राँची जिला प्रशासन जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर निष्पादन योग्य समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।" राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में त्वरित और पारदर्शी प्रशासनिक कार्रवाई की दिशा में राँची प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। जनता दरबार इसी कड़ी का हिस्सा है जहाँ समाधान के साथ विश्वास भी गहराया जा रहा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन. तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग