Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नदियों का जल स्तर उफान पर है, जहां एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला 1KM तक नदी में बही

7/22/2025 12:27:46 PM IST

83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jahanabad : "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई" वाली कहावत जहानाबाद में चरितार्थ होते हुए नजर आयी। एक वृद्ध महिला नदी में शौच करने के लिए गई थी, जहां वह गहरे पानी में डूबने लगी। लगभग 1 किलोमीटर तक नदी में वह डूबते हुए आगे की ओर निकली जहां लोगों ने वृद्ध महिला को नदी से काफी मशक्कत के बाद छान कर ऊपर लाया और इलाज के लिए अस्पताल जहानाबाद भेजा। जहां महिला जीवित है। जख्मी वृद्ध महिला महिमा मठ गांव की रहने वाली 65 वर्षीय समफूलवा देवी बताई जाती है। वृद्ध महिला का लड़का कमलेश कुमार ने बताया कि मेरी मां शौच करने के लिए लिए नदी किनारे गई,जो वापस नहीं लौटी तो हमलोग खोजबीन करने लगे, पता चला कि एक महिला नदी में गिर गई ,जो पानी में बहते चली गई है। हमलोग खोजने के लिए आठ दस लोग नदी में कूद गए,और नदी के रस्ते ही खोजते हुए आगे चले गए। जब एक किलोमीटर दूर आगे बढ़े तो देखा कि पानी में बहते चली जा रही , सभी लोग मिलकर फल्गु नदी से गंभीर हालत में बाहर निकाले, आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदनगंज में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला फिलहाल जिंदा है इलाज चल रहा है।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट