Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गाँवों में बढ़ता जा रहा है बाढ़ का खतरा, खेत हुए जलमग्न, मवेशियों को हो रही है चारे की किल्लत
7/24/2025 11:50:56 AM IST
7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Munger :
गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से खड़गपुर प्रखंड के चार पंचायत में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और किसान की मुश्किलें बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार नाकी पंचायत का जागीर, लक्ष्मीपुर, बहिरा पंचायत का भदौरा, अग्रहण पंचायत का मंझगांय गांव, तेलियाडीह पंचायत का कृष्ण नगर के नजदीक बाढ़ का पानी फैलने लगा है। लगातार जलस्तर में हो रहे इजाफे से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के खेतों में लगी धान की फसल भी डूब गई है, और जिन खेतों में अब तक रोपनी नहीं हुई है उसमें भी पानी प्रवेश कर गया है। मवेशी के चारे को लेकर हो रही है सर्वाधिक परेशानी। ग्रामीण बताते हैं कि जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव से बाहर तक जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी आ गया है। जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। जबकि कई घरों के नजदीक बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सबसे अधिक परेशानी इस समय क्षेत्र में मवेशी के चारे को लेकर हो रही है। पशुपालक खेतों में जलमग्न स्थिति को देख पशुओं के चारे की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही बताया कि जिस रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, उससे खेत तो जल मग्न हो ही गया है। अगर जलस्तर में कमी नहीं आई तो गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाएगा और ग्रामीण घर से बेघर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों के समक्ष आवासन एवं भोजन की विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी, हालांकि बाढ़ के पानी से घिरे क्षेत्र के ग्रामीण ऊंचे स्थल पर शरण लेने की तैयारी में है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो. इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
बदला रहा बिहार :ई-रिक्शा में महिला का उठा प्रसव पीड़ा ,सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से कराया डिलीवरी
#
चिरकुंडा में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन ,कहा ...
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
#
शारीरिक शिक्षा एंव स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की हुई बैठक , कई मुद्दे पर हुई चर्चा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस