Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
‘सरजमीं’ फौजी की वर्दी से परे एक बाप-बेटे की भावनात्मक कहानी, जो दिल को छू जाती है
7/25/2025 11:00:42 AM IST
7634
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Saba Afrin
जब भी कोई फौजी वर्दी में दिखता है, तब उसे देखकर दिमाग में क्या आता है? शायद ‘ऐ मेरे वतन के लोगों…’ या कोई और देशभक्ति गीत, है ना? अक्सर सेना की कहानियां शौर्य और देशभक्ति से लबरेज होती हैं. कभी-कभार इस तरह की फिल्मों में भटके हुए नौजवानों पर भी बात होती है. लेकिन ऐसी कहानियां कम ही देखने को मिलती हैं, जो फौजी की निजी जिंदगी को दिखाएं. जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही फिल्म ‘सरजमीं’ के जरिए हमारे सामने एक ऐसी कहानी पेश की गई है, जो आम कहानियों से अलग है और अलग होने के बावजूद ये कहानी सीधे दिल में उतर जाती है. तो क्या आप भी जानना चाहते हैं कि कैसे कायोज ईरानी ने किस तरह से सेना से जुड़े एक अनछुए पहलू को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है?
कहानी
फिल्म की कहानी है कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) की, जो एक जाने-माने आर्मी अफसर हैं. उनकी पत्नी मेहर (काजोल) और बेटा हरमन (इब्राहिम अली खान) भी इस कहानी का हिस्सा हैं. विजय चाहते हैं कि उनका बेटा भी उन्हीं की तरह फौजी बने, लेकिन हरमन कमजोर है. वो अपनी बात को बिना डरे सबके सामने रखने से घबराता है. इस बाप-बेटे के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश करती है मेहर, जो खुद मजबूत पुल की तरह हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब हरमन अचानक गायब हो जाता है और फिर ‘हैरिस’ बनकर लौटता है. ‘कैसे, क्यों और कब’ यही सवाल फिल्म का सबसे बड़ा राज हैं और इस राज को जानने के लिए आपको जियो हॉटस्टार पर ‘सरजमीं’ देखनी होगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बबुरा गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा विशालकाय घड़ियाल, नजारा देख लोग हैरान
#
Akka Review: महिलाओं के साम्राज्य की जंग में कीर्ति-राधिका का जलवा, कैसी है नेटफ्लिक्स की पीरियड क्राइम ड्रामा...
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे मिर्जापुर मूवी...
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!