Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंदूक की नोक पर 11 लाख रुपए की हुई लूट, 24 घंटे के अंदर 4 लोगो की हुई गिरफ्तारी
7/27/2025 2:50:54 PM IST
7535
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Vikash
Asansole :
आसनसोल के सतईसा मोड़ पर कल दोपहर में दिनदहाड़े दो लोगों से बंदूक की नोक पर 11 लाख रुपए से कुछ ज्यादा की रकम छिनतई की गई थी। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। दो व्यक्ति आसनसोल बर्नपुर से बराकर के एक चावल व्यवसायी राकेश जुलानिया के व्यापार के पैसे लेकर बराकर लौट रहे थे। यह दोनों व्यक्ति राकेश जुलानिया के कर्मचारी थे। दोनों कर्मचारियों ने बताया था कि दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर उनसे इस डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के तुरंत बाद आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट द्वारा तत्परता के साथ जांच शुरू की गई और आज आसनसोल के डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस ध्रुव दास के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और इस मामले में हुई चार गिरफ्तारियां के बारे में जानकारी दी गई। डीसी सेंट्रल कार्यालय में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के अलावा एसीपी विश्वजीत नसकर, आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार, आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू भी मौजूद थे। इस मौके पर डीसी सेंट्रल ने जानकारी दी कि कल जैसे ही इस बात की रिपोर्ट हुई पुलिस द्वारा तुरंत जांच शुरू की गई। इस मामले में चार व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इन चारों गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम है राहुल बरनवाल उर्फ सनी सिंह, अभिषेक प्रसाद, सरवन मंडल और दीपांकर विश्वास। इनमें से राहुल बरनवाल, सरवन मंडल, दीपांकर विश्वास का घर नियामतपुर में है। जबकि अभिषेक प्रसाद का घर जमुरिया में है। राहुल बरनवाल और अभिषेक प्रसाद को ककरसोल से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से वह 7 एमएम बंदूक भी बरामद की गई जो लूट के लिए इस्तेमाल की गई थी। उस मोटरसाइकिल को भी इनके पास से जप्त किया गया जिसका लूट में इस्तेमाल किया गया था। उनकी निशानदेही पर दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया और लूट के 11 लाख रुपए में से 2 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अभिषेक प्रसाद के खिलाफ जमुड़िया में हत्या का मामला दर्ज है इसके अलावा और किसके खिलाफ क्या मामला दर्ज है इस बात का पता लगाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के लिए यह निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी कामयाबी है की घटना के बाद 24 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस प्रशासन की तत्परता से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है। पुलिस आज उन्हें अदालत में पेश करेगी और उनसे बाकी की पूछताछ की जाएगी ताकि बाकी के पैसे की बरामदगी हो सके।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड