Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राशन कार्ड बनाने में आया नया अपडेट, जानें क्या हुए हैं बदलाव
 

7/28/2025 6:28:59 PM IST

67
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, पोर्टल में किया गया नया बदलाव। झारखंड सरकार ने असाध्य रोगियों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खाद्यान्न के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने आनलाइन पोर्टल में एक नया कालम जोड़ा है जिसके माध्यम से असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों का तत्काल राशन कार्ड बनाया जाएगा।
 
असाध्य रोगियों के लिए जोड़ा गया कालम, मिलेगी सहुलियत :
 
अब इन असाध्य रोगियों  को मिलेगी राहत ,इसमें राज्य में 17 प्रकार के असाध्य रोगों को इस दायरे में लाया गया है। इनमें प्रमुख हैं  कैंसर ,गुर्दा रोग,लिवर सिरोसिस ,हृदय रोग,थैलेसीमिया ,बोन मैरो ट्रांसप्लांट,रेटिनल डिटैचमेंट तथा ब्रेन हैमरेज शामिल हैं। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क