Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरीता पांडेय की  काव्य संग्रह पुस्तक " रे मन मथनियाँ " का विमोचन किया पूर्व मंत्री सी. पी. सिंह  ने

7/29/2025 5:03:31 PM IST

88
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद की लोकप्रिय साहित्यकारा व हिन्दी साहित्य भारती की सदस्य सरीता पांडेय की बहुचर्चित काव्य संग्रह पुस्तक " रे मन मथनियाँ " का विमोचन पूर्व झारखंड विधान सभा के सभागार में किया गया। मौके पर रांची  (झारखंड) के लोकप्रिय विधायक, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सी. पी. सिंह  ने विधिवत किया और युवा साहित्यकारा सरिता पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  मौके पर, के. सी. एन. क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता व साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' हिन्दी साहित्य भारती के धनबाद जिला अध्यक्ष विश्वजीत कुमार विश्वकिरण, हिन्दी साहित्य भारती के राँची के संयोजक अजय राय भी उपस्थित थे। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क