Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नारी शक्ति द्वारा सावन महोत्सव का किया गया आयोजन, सावन के गीतों पर झूमती नजर आई विधायक

7/30/2025 1:15:43 PM IST

53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Jamshedpur : नारी शक्ति समिति के बैनर तले आज भालूभाषा क्षेत्र मे सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा मे भाग लेकर न सिर्फ सावन की संस्कृति को संजोया, बल्कि पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और सावनी गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोलक की थाप और झाल की झंकार के बीच महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपने आप को रोक नहीं पाए और सावन गीत में झूमती नजर आई। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट