Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जाली नोट हुए बरामद, आम की पेटियों में छिपाकर जाली नोटों की, की जा रही थी तस्करी
7/31/2025 7:42:06 PM IST
7577
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Asansole :
मालदा से आसनसोल जा रही एक सरकारी नाइट सर्विस बस में आम की पेटियों के नीचे छिपाकर जाली नोटों की तस्करी का प्रयास विफल हो गया। राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार सुबह इस मामले में एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना आसनसोल के जूबली मोड़ स्थित एसबीएसटीसी बस डिपो में हुई। एसटीएफ ने खुफिया जानकारी के आधार पर कारवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा । उसके पास से लगभग 2 लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा के कालियाचक से आम की पेटियों में छिपाकर जाली नोटों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की एक टीम यात्री बनकर सिलीगुड़ी से आसनसोल जाने वाली बस में सवार हो गई। गुरुवार सुबह जब बस आसनसोल बस डिपो पहुंची, तो एसटीएफ के अधिकारी सतर्क हो गए। उन्होंने आम की पेटियों को लेने आए व्यक्ति का पीछा किया। जैसे ही उस व्यक्ति ने पेटियां उठाईं, एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आम की पेटियों में छिपाए गए जाली नोट बरामद हुए। इनमें से अधिकांश नोट 500 रुपये के थे। गिरफ्तार आरोपी को आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, इस जाली नोट पाचार चक्र में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह बांग्लादेश सीमा से लगे मालदा से जाली नोट लाकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैलाने की कोशिश कर रहा था। आसनसोल उत्तर थाने में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। जांचकर्ताओं का मानना है कि इस घटना से राज्य में जाली नोटों के कारोबार पर नई रोशनी पड़ी है।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार..
#
शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का काला कारोबार! चावल की बिल्टी पर कंटेनर में भेजी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप, 200 से अधिक पेटी के साथ चालक गिरफ्तार
#
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....