Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संपादक हरिनारायण सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर कोयलांचल लाइव में शोक सभा

8/3/2025 3:58:28 PM IST

95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक हरिनारायण सिंह की आज आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी उनके पुत्र पत्रकार राकेश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। बता दें कि हरिनारायण सिंह प्रभात खबर से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उसके बाद हिंदुस्तान में संपादक के तौर पर काम किया। फिर खबर मंत्र में संपादक के तौर पर सेवाएं दी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विकास ने इन्हें इलेक्ट्रॉनिक चैनल में भी काम करने के अवसर दिए जहां इन्होंने कई साल काम किया। इसके बाद वर्तमान में आजाद सिपाही के समूह संपादक थे। संपादक हरिनारायण सिंह की आकस्मिक निधन पर धनबाद के पत्रकारों में भी मायूशी की माहौल है। इसको लेकर आज कोयलांचल लाइव के धनबाद कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी के नेतृत्व में हुई। इसमें सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर दीवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में शामिल अन्य पत्रकारों में बलराम दुबे ,संजना सिंह ,विकास कुमार,दीपक कुमार ,एन तिवारी ,उत्तम जायसवाल ,नरेश गोस्वामी ,शिवम पांडेय तथा सबा आफिरन सहित अन्य शामिल रहें। इसके अलावा मामले में धनबाद के अन्य पत्रकारों द्वारा भी अन्य कार्यक्रमों के जरीय स्व हरिनारायण सिंह को लेकर शोक सभा आयोजित होने की जानकारी मिल रही है।    
 
 
उमेश तिवारी,कोयलांचल लाइव डेस्क