Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

Breaking News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन,बेटे हेमंत हुए भावुक

8/4/2025 11:14:33 AM IST

109
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Ranchi  :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि की. उन्होंने अपने पिता के निधन पर भावुक होकर लिखा, 'आज मैं शून्य हो गया हूं, गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। 
वह किडनी संबंधी समस्या के कारण एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. सर गंगा राम अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, 'शिबू सोरेन को आज सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया. लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया... वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था. उन्हें पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर रखा गया था। 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट