Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के देहांत की खबर पर पीएम नरेंद मोदी,मल्लिकर्जुन खरगे ने जताया दुःख,तीन दिन का पुरे राज्य में राजकीय शोक घोषित

8/4/2025 12:23:41 PM IST

125
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के देहांत के बाद 3 दिन का राजकीय शोक पूरे राज्य में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के देहांत के बाद आज से से विधानसभा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखण्ड ही नहीं पुरे देश में शोक की लहरहै। देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शोक जताते हुए गुरु जी को जमीनी नेता बताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। वही कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्क्षय मल्लिकर्जुन खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री  शिबू सोरेन के निधन पर दुख जाहिर की है, साथ ही उन्होंने यहाँ भी लिखा है की  शिबू सोरेन ने अलग झारखण्ड प्रदेश और वहा के लोगो के जल, जंगल,जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और पुरे परिवार और समर्थको के प्रति गहरी संवेदना वक्त की। इधर सरकार के संयुक्त सचिव अखलेश कुमार सिन्हा ने पत्र जारी कर तीन दिन का पुरे राज्य में राजकीय शोक घोषित की है, साथ ही दो दिनों का सरकारी छुटी की घोषणा की है। 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट