Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला वासियों दी कई हिदायतें
8/12/2025 4:35:40 PM IST
7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Sraykela :
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित औषधि का स्वयं सेवन कर जिला वासियों से भी इस दवा का सेवन करने की अपील आज उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में दी। उपायुक्त ने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपाँव) एक दीर्घकालिक एवं मच्छरजनित रोग है, जिसके कारण शरीर के विभिन्न अंगों में स्थायी सूजन हो सकती है। इस रोग का स्थायी उपचार उपलब्ध नहीं है, किंतु समय पर औषधि सेवन और आवश्यक सावधानियों से इससे बचाव एवं नियंत्रण संभव है।उन्होंने स्पष्ट किया कि सामूहिक औषधि सेवन अभियान (Mass Drug Administration – MDA) के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में घर-घर जाकर अथवा निर्धारित औषधि वितरण केंद्रों के माध्यम से दवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह दवा पूर्णत: सुरक्षित है और केवल निम्नलिखित श्रेणियों के व्यक्तियों को छोड़कर सभी को इसका सेवन करना चाहिए— 2 वर्ष से कम आयु के बच्चे ,गर्भवती महिलाएँ ,गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के लिए उपायुक्त द्वारा दिए गए कई मुख्य निर्देश
0
प्रत्येक पात्र व्यक्ति निर्धारित मात्रा में दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें।
0
दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मी की देखरेख में ही करें।
0
घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का प्रजनन न हो।
0
मच्छरदानी एवं अन्य मच्छररोधी उपायों का नियमित उपयोग करें।
उपायुक्त ने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता से जिले में फाइलेरिया का पूर्ण उन्मूलन संभव है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के लक्षित लाभुकों तक 100% औषधि सेवन सुनिश्चित कराया जाए।इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सरायकेला, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सरायकेला, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य सचिव ने SNMMCH का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद SNMMCH का स्वास्थ्य सुविधा पर मुख्य सचिव ने कह दी बड़ी बात !
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस